निकाय चुनाव : कांग्रेस और भाजपा ने झोंकी ताकत

Updated:
विज्ञापन

विजय जुलूस की जगह धरना देंगे : डॉ अजय आदित्यपुर : नगर निगम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत के बाद विजय जुलूस नहीं निकाला जायेगा, बल्कि बस्तियों के मालिकाना हक के लिए धरना दिया जायेगा. उक्त बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने फुटबॉल मैदान में रविवार की शाम आयोजित अखिल भारतीय […]

विज्ञापन

विजय जुलूस की जगह धरना देंगे : डॉ अजय

आदित्यपुर : नगर निगम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत के बाद विजय जुलूस नहीं निकाला जायेगा, बल्कि बस्तियों के मालिकाना हक के लिए धरना दिया जायेगा. उक्त बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने फुटबॉल मैदान में रविवार की शाम आयोजित अखिल भारतीय पंचायत परिषद कार्यकर्ता सम्मेलन में कही.
भाजपा की नीतियों व कार्यों को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ किसी भी विषय पर डिबेट करने के लिए तैयार हैं. कार्यक्रम में भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार वक्ताओं के निशाने पर रही. परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन करते हुए उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से खूब तालियां बजवायीं. साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में अपना व अपने परिवार का मत दिलाने की शपथ दिलायी. उन्होंने कहा कि उनके युवाओं को किसी एक दल के लोगों ने रैली के लिए खरीदने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं डिगे. सम्मेलन में पूर्व मंत्री दुलाल भुइंया, बन्ना गुप्ता, प्रत्याशी मुन्ना शर्मा, अंबुज कुमार के अलावा उपेंद्र शर्मा, राकेश तिवारी, रवींद्र झा, रियाजुद्दीन, संजीव रंजन, एलबी सिंह, परितोष सिंह, प्रमोद सिंह, गणेश शंकर विद्यार्थी, विनोद राय, देबू चटर्जी, मनोज सिंह, राकेश साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे.
मार्जिन बढ़ाने का प्रयास कर रही भाजपा: अमित
आदित्यपुर : नगर निगम चुनाव में भाजपा के मेयर पद के उम्मीदवार विनोद श्रीवास्तव व उपमेयर पद के उम्मीदवार अमित सिंह उर्फ बॉबी के समर्थन में रविवार को बाइक रैली निकाली गयी. जो जयप्रकाश उद्यान से शुरू हो कर आरआइटी थाना क्षेत्र होते हुए गम्हरिया तक गयी. इसमें दोनों प्रत्याशी खुले जीप में सवार थे. उनके साथ पार्टी के जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार, गणेश माहली, उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, महामंत्री गुंजन यादव, जिलाध्यक्ष मनोरंजन सिंह, एससी मोर्चा जिला महामंत्री संजीव रंजन उर्फ छोटू पासवान, कुमुद रंजन समेत कई लोग शामिल थे.
रैली के बाद भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि भाजपा आदित्यपुर नगर निगम के दोनों सीट जीतने जा रही है. पार्टी मार्जिन बढ़ाने का प्रयास कर रही है. कार्यकर्ता विकास के मुद्दे के साथ जनता के पास जा रहे हैं. भाजयुमो की एक बूथ 20 यूथ नामक बूथ मैनेजमेंट की रणनीति लोकसभा व विधानसभा में जारी रहेगी. संगठन बूथ रचना के साथ कार्यकर्ता का भी निर्माण कर रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola