मुखे देनदार नहीं, इंट्री राेकी ताे नहीं हाेने देंगे एजीएम

Updated:
विज्ञापन

मुखे समर्थकों ने एसडीओ से कहा – रची गयी नयी साजिश जमशेदपुर : मुखे समर्थकाें ने शनिवार को सीजीपीसी चुनाव में प्रधान पद के उम्मीदवार सरदार गुरमुख सिंह मुखे की उम्मीदवारी काे खारिज किये जाने के तथ्यों से एसडीआे माधवी मिश्रा काे अवगत कराया. एसडीआे काे साैंपे पत्र में मानगाे गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह […]

विज्ञापन

मुखे समर्थकों ने एसडीओ से कहा – रची गयी नयी साजिश

जमशेदपुर : मुखे समर्थकाें ने शनिवार को सीजीपीसी चुनाव में प्रधान पद के उम्मीदवार सरदार गुरमुख सिंह मुखे की उम्मीदवारी काे खारिज किये जाने के तथ्यों से एसडीआे माधवी मिश्रा काे अवगत कराया. एसडीआे काे साैंपे पत्र में मानगाे गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह ने बताया कि उन्हें अॉडिट किया हुआ पूर्व प्रधान का चार्ज मिल गया, तब इसमें सीजीपीसी काे क्या परेशानी है? उन्होंने एसडीआे से न्याय की गुहार लगायी.
वहीं हरविंदर सिंह मंटू ने एसडीआे के सामने सवाल उठाया कि सीजीपीसी के चुनाव में सिर्फ मुखे काे ही राेकने की साजिश बार-बार सीजीपीसी की माैजूदा कमेटी कर रही है. एसडीआे से मिलने वालाें में गुरमुख सिंह मुखे, मानगाे के प्रधान भगवान सिंह, मनीफीट से दलजीत सिंह, चंचल सिंह, आजाद बस्ती से जगीर सिंह, टुइलाडुंगरी से साेहन सिंह, दलबीर सिंह, नामदा बस्ती से महेंद्र सिंह, साकची से अजीत सिंह गंभीर, दीपक गिल, टिनप्लेट से कश्मीर सिंह, तरसेम सिंह, स्टेशन राेड जुगसलाई से नरेंद्र पाल सिंह भाटिया, गाेलपहाड़ी से इंदरजीत सिंह, बारीडीह से अमरजीत सिंह समेत कई गुरुद्वाराें के प्रतिनिधि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola