आज लगेगा लीज कैंप, सीएम करेंगे शुभारंभ
जमशेदपुर : बिरसानगर गुड़िया मैदान सामुदायिक भवन में मंगलवार की सुबह दस बजे से लीज बंदोबस्ती का कैंप लगाया जायेगा. कैंप का शुभारंभ मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे. कैंप में लीज बंदोबस्ती के फॉर्म दिये जायेंगे तथा दस्तावेजों की जानकारी देकर आवेदन लिया जायेगा. उपायुक्त अमित कुमार ने सोमवार को कैंप स्थल पर साफ-सफाई व अन्य […]
जमशेदपुर : बिरसानगर गुड़िया मैदान सामुदायिक भवन में मंगलवार की सुबह दस बजे से लीज बंदोबस्ती का कैंप लगाया जायेगा. कैंप का शुभारंभ मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे. कैंप में लीज बंदोबस्ती के फॉर्म दिये जायेंगे तथा दस्तावेजों की जानकारी देकर आवेदन लिया जायेगा. उपायुक्त अमित कुमार ने सोमवार को कैंप स्थल पर साफ-सफाई व अन्य सुविधाओं की जानकारी ली. उपायुक्त ने बताया कि गुड़िया मैदान में कैंप नौ अप्रैल तक चलेगा. कैंप में बंदोबस्ती के लिए जरूरी कागजात व अन्य जानकारी दी जायेगी. आवेदन फॉर्म जमा लेकर प्रस्ताव आयुक्त के माध्यम से सरकार को भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










