16 नामजद समेत 150 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

मंगलवार को दो ग्रामीणों की पिटाई के विरोध में तीन घंटे तक टीओपी का हुआ था घेराव व हंगामा चांडिल : कपाली ओपी में मंगलवार रात हंगामा करने और पुलिस वाहन में तोड़फोड़ करने के मामले में 16 नामजद एवं 150 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया. एएसआइ जहांगीर हुसैन ने सरकारी कार्य में […]

विज्ञापन

मंगलवार को दो ग्रामीणों की पिटाई के विरोध में तीन घंटे तक टीओपी का हुआ था घेराव व हंगामा

चांडिल : कपाली ओपी में मंगलवार रात हंगामा करने और पुलिस वाहन में तोड़फोड़ करने के मामले में 16 नामजद एवं 150 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया. एएसआइ जहांगीर हुसैन ने सरकारी कार्य में बाधा, सरकारी वाहन को क्षति करने के मामले में घनश्याम कुंभकार, सावित्री सिंह, धीरेन कुम्हार, हीरा कुम्हार, अर्जुन महतो, गौरांग महतो, राकेष सिंह, इन्द्रजीत महतो, कान्हाई प्रमाणिक, छोटकु महतो, महावीर महतो, गौरांग महतो की पत्नी, महावीर महतो की पत्नी, इन्द्रजीत महतो की मां, हेमंत कुम्हार, कान्हाई प्रमाणिक की मां एवं 150 के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
मंगलवार शाम कपाली ओपी पुलिस ने गश्त दौरान इन्द्रजीत महतो एवं अजय प्रमाणिक को पीट दिया था. इसके विरोध में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुषों ने कपाली ओपी का घेराव कर तीन घंटे तक हंगामा किया व वाहन में तोड़फोड़ की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola