जिले में कृषि पर 11.01 अरब रुपये होंगे खर्च

Updated:
विज्ञापन

सिंगल विंडो सेंटर समेत छह श्रेणियों में 2018-19 में कृषि कार्यों के 22 योजनाओं को मिली स्वीकृति जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में कृषि, किसान और उनसे जुड़ी 22 योजनाओं के काम के लिए वर्ष 2018-19 में 11.01 अरब रुपये खर्च करने की मंजूरी कृषि विभाग ने दी है. इस राशि से कृषि कार्य को […]

विज्ञापन

सिंगल विंडो सेंटर समेत छह श्रेणियों में 2018-19 में कृषि कार्यों के 22 योजनाओं को मिली स्वीकृति

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में कृषि, किसान और उनसे जुड़ी 22 योजनाओं के काम के लिए वर्ष 2018-19 में 11.01 अरब रुपये खर्च करने की मंजूरी कृषि विभाग ने दी है. इस राशि से कृषि कार्य को बेहतर करने के साथ-साथ नये आधारभूत संरचना का निर्माण, प्रचार-प्रसार, अनुदान आदि के कार्य किये जायेंगे. इसमें सर्वाधिक खर्च तालाब के जीर्णोद्धार पर 3 अरब रुपये खर्च किये जायेंगे. इसी तरह किसान, महिला स्वयं सहायता समूह के बीच कृषि यंत्र बांटने के लिए 1.80 अरब रुपये खर्च किये जायेंगे.
वहीं डोभा निर्माण पर 15 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. सिंगल बिंडो सिस्टम पर 26 करोड़, कृषि हॉट पर 24 करोड़, बिरसा कृषि विवि को सहायता अनुदान 90 करोड़ रुपये दिये जायेंगे. इससे पूर्व जिला कृषि विभाग ने 2018-19 के नये प्रस्ताव की मंजूरी के लिए कृषि विभाग को एक प्रस्ताव भेजा था. इस पर सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है.
2018-19 वित्तीय वर्ष में जिले के कृषि की चल रही और नयी योजनाओं के कार्यान्वयन को मंजूरी मिल गयी है. इसका काम जल्द शुरू किया जायेगा.
कालीपद महतो, जिला कृषि पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola