न पति को दिया खाना, न खुद खायी, दे दी जान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
वर्ष 2011 में डॉली ने किया था प्रेम विवाह जमशेदपुर : दाइगुट्टू धोबी लाइन में रहने वाली डॉली देवी ने बीती रात फांसी लगाकर जान दे दी. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर डॉली के शव को फंदे से उतारा. बीती रात पति और पत्नी के बीच रामनवमी जुलूस देखने को लेकर विवाद हुआ […]
विज्ञापन
वर्ष 2011 में डॉली ने किया था प्रेम विवाह
जमशेदपुर : दाइगुट्टू धोबी लाइन में रहने वाली डॉली देवी ने बीती रात फांसी लगाकर जान दे दी. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर डॉली के शव को फंदे से उतारा. बीती रात पति और पत्नी के बीच रामनवमी जुलूस देखने को लेकर विवाद हुआ था. इस संबंध में पति राजेश कुमार के बयान पर मानगो थाना में अस्वभाविक मौत का मामला दर्ज कराया गया है.
जानकारी के मुताबिक राजेश और डॉली ने वर्ष 2011 में प्रेम विवाह किया था. डॉली का मायके भी घटना स्थल से कुछ दूरी पर है. डॉली को पांच वर्ष के दो जुडवा बच्चे हैं. सोमवार की शाम राजेश कुमार रामनवमी जुलूस देखने के लिए घर से निकल गये. रात 12 बजे वह अपने घर लौटे. राजेश ने पत्नी डॉली से खाना मांगा.
देर रात लौटने पर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ. डॉली ने खुद भी खाना नहीं खाया और पति को भी नहीं दिया. खाना नहीं मिलने पर पति अपने एक बच्चे को लेकर नीचे सोने चला गया और पत्नी अपने कमरे में चली गयी. रात एक बजे के लगभग राजेश कुमार को प्यास लगी. पानी पीने के बाद वह पत्नी के कमरे में गये. पत्नी को जगाने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला. खिड़की से झांकने पर पत्नी को फंदे से लटका देखा. रात में पुलिस को सूचना दे दी गयी थी. इधर घटना की जानकारी मिलने पर डॉली के परिवार तथा राजेश के परिवार के लोग पहुंच गये थे. डॉली के परिजनों ने पुलिस को किसी भी तरह का बयान देने से इंकार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










