सरायकेला: ब्रेन मलेरिया के दो मरीज एमजीएम में

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : एमजीएम में सोमवार को ब्रेन मलेरिया के दो मरीजाें को भर्ती कराया गया है. दोनों की हालत गंभीर है. सरायकेला-खरसावां के दलभंगा पहाड़ पर रहने वाली गुरुवारी स्वांसी को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रविवार रात को तेज बुखार होने से वह घर में बेहोश हो गयीं थीं. दरअसल, दलभंगा पहाड़ […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : एमजीएम में सोमवार को ब्रेन मलेरिया के दो मरीजाें को भर्ती कराया गया है. दोनों की हालत गंभीर है. सरायकेला-खरसावां के दलभंगा पहाड़ पर रहने वाली गुरुवारी स्वांसी को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रविवार रात को तेज बुखार होने से वह घर में बेहोश हो गयीं थीं. दरअसल, दलभंगा पहाड़ के ऊपर दो ही घर हैं. वहां गुरुवारी अपनी मां व बहन के साथ रहती हैं.

पहाड़ से पीठ पर लेकर पहुंचे खरसावां
बीसी स्वांसी की पुत्री गुरुवारी रविवार को रात भर बेहोश पड़ी रहीं. सोमवार सुबह परिजन उसे पीठ पर उठाकर किसी तरह पहाड़ से नीचे लाये. कोई साधन नहीं मिलने के कारण पीठ पर ही ले जाकर खरसावां स्थित चांदनी चौक के समीप एक डॉक्टर को दिखाया. डॉक्टर ने उन्हें तत्काल एमजीएम ले जाने को कहा. सोमवार दोपहर परिजन उन्हें लेकर एमजीएम पहुंचे. डॉक्टरों ने ब्रेन मलेरिया की आशंका जताते हुए ब्लड टेस्ट के लिए भेज दिया है.
जमीन पर हो रहा इलाज : एमजीएम अस्पताल में ब्रेन मलेरिया के एक और मरीज का इलाज इमरजेंसी में बेड नहीं होने के कारण जमीन पर लिटा कर किया जा रहा है. उसे गैस लगाया गया है. राजखरसावां के तिलांगजोड़ी निवासी डी जामूदा ने बताया कि 15 दिन से उसकी पत्नी मनीषा जामूदा की तबीयत खराब है. स्थिति बिगड़ने पर एमजीएम अस्पताल लाया, तो डॉक्टरों ने ब्रेन मलेरिया बताया है. खून की कमी के कारण रक्त चढ़ाने को कहा गया है. उसकी भी स्थिति काफी गंभीर हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola