14.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

मानगो को नया व गोलमुरी सह जुगसलाई को जमशेदपुर अंचल घोषित करने की अधिसूचना जारी

जमशेदपुर अंचल के अंतर्गत 12.41 आबादी थी, जिसे बांट दिया गया जमशेदपुर : मानगो को नया अंचल बनाये जाने के साथ गोलमुरी सह जुगसलाई अंचल का नाम जमशेदपुर अंचल किये जाने की जारी अधिसूचना जिला प्रशासन तक पहुंच गयी है. अधिसूचना के अनुसार जमशेदपुर अंचल के साकची अौर कदमा हल्का में पूरे जमशेदपुर शहरी क्षेत्र […]

जमशेदपुर अंचल के अंतर्गत 12.41 आबादी थी, जिसे बांट दिया गया
जमशेदपुर : मानगो को नया अंचल बनाये जाने के साथ गोलमुरी सह जुगसलाई अंचल का नाम जमशेदपुर अंचल किये जाने की जारी अधिसूचना जिला प्रशासन तक पहुंच गयी है. अधिसूचना के अनुसार जमशेदपुर अंचल के साकची अौर कदमा हल्का में पूरे जमशेदपुर शहरी क्षेत्र को रखा गया है.
पूर्व में जमशेदपुर अंचल के अंतर्गत कुल 12,41,450 आबादी आती थी, जिसे दो हिस्साें में बांट कर 2011 की जनगणना के अनुसार 2,58,300 आबादी पर मानगो अंचल बनाया गया है. वर्तमान जमशेदपुर अंचल में 9,83,150 आबादी रहेगी. मानगो अंचल में छह हल्का मानगो, डिमना, बालीगुमा, भिलाई पहाड़ी, नारगा, इंदूरमाटी तथा जमशेदपुर में आठ हल्का करनडीह, घाघीडीह, छोटा गोविंदपुर, कीताडीह, घोड़ाबांधा, कदमा, साकची एवं साकची(2) रहेंगे.
अंचल विभाजन को लेकर जारी की गयी अधिसूचना में राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग में संयुक्त सचिव राम कुमार सिन्हा ने उपायुक्त, आयुक्त और मंत्री परिषद की स्वीकृति की जानकारी दी है.
पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त ने 4 अगस्त 2017 को गोलमुरी सह जमशेदपुर अंचल को विभक्त कर दो नये अंचल जमशेदपुर एवं मानगो के गठन/सृजन का प्रस्ताव दिया था. कोल्हान आयुक्त ने 8 सितंबर 2017 को प्रस्ताव को स्वीकृति दी थी. इसके बाद राजस्व और जन सुविधा को ध्यान में रखकर मंत्रिपरिषद की 7 फरवरी 2018 की बैठक में अंचल विभाजन को स्वीकृति दी गयी. नये आदेश में गोलमुरी सह जुगसलाई अंचल को विभक्त कर मानगो एवं जमशेदपुर अंचल का गठन/ सृजन किया गया है.
मानगो अंचल (आबादी 2,58,300), किस हल्का में कौन-कौन क्षेत्र
हल्का हल्का मुख्यालय हल्का के अंतर्गत प्रस्तावित ग्राम व वार्ड का नाम
1 मानगो वार्ड नंबर 8, पारडीह अंश, मानगो अंश, डिमना अंश
2 डिमना वार्ड नंबर 9, पारडीह अंश, मानगो अंश, डिमना अंश
3 बालीगुमा वार्ड नंबर 10, पारडीह अंश, मानगो अंश, डिमना अंश, बालीगुमा
4 भिलाई पहाड़ी कालाझोर, शील पहाड़ी, छोटा बांकी, पलासबनी, बेताकोचा, सिमलडांगा, ऐदेलबेड़ा, जगन्नाथपुर, भिलाई पहाड़ी, देवघर, पोखारी, तुरियाबेड़ा, कमलाबेड़ा, पिपला
5 नारगा बड़ाबांकी, कस्तुलिया, कुदलुंग, भागाबांध, बेको, गुरमा, पड़ासीडुंगरी, काशीडीह, गोलकाटा, बढ़ारडीह, बेलाजुड़ी, हीराचुनी, धनिया, सालबनी, मदनाबेड़ा, मलियंता, नारगा
6 इंदूरमाटी ईंटामारा, भुरसागुट्टू, लुकुईकनाली, गोविंदपुर, झांटी पहाड़ी, बनामगुट्टू, हाड़माडीह, सुकलाड़ा, रूहीडीह, डालापानी, इंदूरमाटी, डोवापानी, कड़िया, दलदली, सिरका
जमशेदपुर अंचल (कुल आबादी 9, 83, 150)
किस हल्का में कौन-कौन क्षेत्र
हल्का हल्का मुख्यालय हल्का के अंतर्गत प्रस्तावित ग्राम व वार्ड
1 करनडीह कालीमाटी, सरजामदा, हलुदबनी, करनडीह, ब्यांगबिल, गोड़ाडीह, खुकड़ाडीह, कदमडीह, जसकनडीह, टुपुडांग, रूगड़ीडीह
2 घाघीडीह काचा, केरूवाडुंगरी, बांदुहड़ांग, तालसा, हाकेगोड़ा, चांगिरा, बाहरदाड़ी, भितरदाड़ी, तुरामडीह, नांदूप, पुड़ीहासा, घाघीडीह
3 छोटा गोविंदपुर भुरीडीह, मारचागोड़ा, कुदादा, लाइलम, बड़ा गोविंदपुर, खकड़ीपाड़ा, छोटा गोविंदपुर, कदमा, हितकु, केड़ो, गदरा
4 कीताडीह जुगसलाई, सुसनीगड़िया, कीताडीह, बागबेड़ा
5 घोड़ाबांधा घोड़ाबांधा, जोजोबेड़ा, हुरलुंग, मनपीटा, नूतनडीह, लुपुंगडीह, लुआबासा, केसीकुदर, धान चट्टानी, खैरबनी,
6 कदमा (वार्ड नंबर 1 )उलियान, गम्हरियागोड़ा अंश, कदमा अंश, खूंटाडीह अंश, बेल्डीह अंश, भाटिया, (वार्ड नंबर 2) कदमा अंश, खूंटाडीह अंश, बेल्डीह अंश,( वार्ड नंबर 3) सोनारी, गम्हरियागोड़ा, अंश, उलियान अंश, खूंटाडीह अंश
7 साकची (वार्ड नंबर 4) बेल्डीह अंश, जुगसलाई अंश, (वार्ड नंबर 5)
बेल्डीह अंश, जुगसलाई अंश, साकची अंश, सुसुनीगड़िया अंश, (वार्ड नंबर 6) सोनारी अंश, बेल्डीह अंश, साकची अंश, खूटांडीह अंश, (वार्ड नंबर 7) साकची, (वार्ड नंबर 11) साकची अंश, बारा अंश, गोलमुरी अंश, (वार्ड नंबर 12) साकची अंश, बारा अंश, गोलमुरी अंश, बारीडीह अंश, नीलडीह अंश, (वार्ड नंबर 13) सुसनीगड़िया अंश, जुगसलाई अंश, गोलमुरी अंश, साकची अंश, कालीमाटी अंश
8 साकची (वार्ड नंबर 14) कालीमाटी अंश, नीलडीह अंश, जोजोबेड़ा अंश, (वार्ड नंबर 15) कालीमाटी अंश, नीलडीह अंश, गोलमुरी अंश, (वार्ड नंबर 16) बारा अंश, बारीडीह अंश, नीलडीह अंश, (वार्ड नंबर 17) मोहरदा, नीलडीह अंश, मुड़ाकाटी, (वार्ड नंबर 18) नीलडीह अंश, जोजोबेड़ा अंश,(वार्ड नंबर 19) कालीमाटी अंश, जोजोबेड़ा अंश.
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel