जमशेदपुर : ....जब सिगरेट के चिंगारी से गोदाम हुआ राख

Updated at : 12 Feb 2018 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : ....जब सिगरेट के चिंगारी से गोदाम हुआ राख

आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत 10 नंबर बस्ती में गोलमुरी टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग से सारा सामान जलकर राख हो गया. आगजनी की सूचना पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी नेे एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना रविवार दोपहर तीन […]

विज्ञापन
आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान
जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत 10 नंबर बस्ती में गोलमुरी टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग से सारा सामान जलकर राख हो गया. आगजनी की सूचना पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी नेे एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना रविवार दोपहर तीन बजे की है. बताया जाता है कि सिगरेट का टुकड़ा जलता छोड़ दिये जाने से आग लगी. गोलमुरी टेंट हाउस का गोदाम बांस से घेरकर बनाया गया है.
गोदाम में टेबुल-कुर्सी सहित कई सामान थे. लोगों ने बताया कि कचरा चुनने वाले कुछ बच्चे टेंट हाउस के किनारे में बैठ कर सिगरेट पी रहे थे.
लड़के डेंडराइट भी सूंघ रहे थे.
लोगों का मानना है कि बच्चे सिगरेट को जलता फेंक कर चले गये. इससे टेंट हाउस में रखे बांस में आग लग गयी. जब गोदाम से अधिक धुआं निकलने लगा तो आसपास के लोगों की नजर उस ओर गयी और शोर मचाया. तब तक गोदाम में आग फैल चुकी थी. गोदाम मालिक आसीत बनर्जी ने बताया कि गोदाम में आग लगने से करीब 3.61 लाख का सामान जलकर राख हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola