19.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

जमशेदपुर हुआ रांची से भी ठंडा, पारा 5.80

रोज गिर रहा पारा, फिर भी आज खुलेंगे स्कूल स्कूल बंद रखने के आदेश के बावजूद बुधवार को कई प्राइमरी स्कूल खोले गये. जमशेदपुर : जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में बुधवार को तापमान गिरकर 5.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. लौहनगरी का न्यूनतम तापमान राजधानी रांची (6.2 डिग्री) से भी नीचे चला गया है. […]

रोज गिर रहा पारा, फिर भी आज खुलेंगे स्कूल

स्कूल बंद रखने के आदेश के बावजूद बुधवार को कई प्राइमरी स्कूल खोले गये.
जमशेदपुर : जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में बुधवार को तापमान गिरकर 5.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. लौहनगरी का न्यूनतम तापमान राजधानी रांची (6.2 डिग्री) से भी नीचे चला गया है. तापमान में जारी गिरावट के बीच गुरुवार को शहर के स्कूल खुल जायेंगे. प्रशासन द्वारा समय रहते आदेश जारी नहीं किये जाने के कारण नौनिहालों को कड़कड़ाती ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ेगा. हालांकि, कुछ निजी स्कूलों ने अपनी ओर से 15 जनवरी तक छोटे बच्चों की कक्षायें रद्द कर दी हैं.
जिला प्रशासन ने पूर्व में ठंड को देखते हुए 10 तक ही छुट्टी घोषित की थी. उसके बाद ठंड बढ़ने के बावजूद कोई आदेश जारी नहीं हुआ. निजी स्कूलों ने अपनी ओर से पहल की है. इनमें कार्मेल जूनियर ने नर्सरी से तीसरी तक की कक्षायें 15 तक रद्द कर दी हैं. स्कूल प्रबंधन
जिला प्रशासन की ओर से स्कूलों के लिए नया आदेश नहीं
10 बजे से 2 बजे तक होंगी 5वीं तक की कक्षाएं
जमशेदपुर का तापमान
तिथि न्यू. अधि.
10 जनवरी 5.8 26.7
9 जनवरी 6.9 25.0
8 जनवरी 6.3 25.0
7 जनवरी 6.5 25. 2
6 जनवरी 7.0 25.5
5 जनवरी 7.0 25.2
4 जनवरी 7.6 25.7
3 जनवरी 9.6 25.8
2 जनवरी 9.0 26.8
1 जनवरी 10.4 28.0
पिछले 10 साल में न्यूनतम तापमान
वर्ष तिथि न्यू. तापमान
2017 16 जनवरी 6.7
2016 24 जनवरी 7.6
2015 19 जनवरी 8.2
2014 09 जनवरी 8.1
2013 09 जनवरी 5.5
2012 15 जनवरी 6.2
2011 12 जनवरी 5.4
2010 07 जनवरी 7.3
2009 22 जनवरी 9.5
2008 02 जनवरी 4.8
नीमडीह में ठंड से एक की मौत. नीमडीह थाना क्षेत्र के चालियामा गांव में ठंड ने मंगलवार रात 47 वर्षीय नारायण महतो की जान ले ली.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें