रेलवे में नौकरी दिलाने वाला िगरोह िगरफ्त में
Updated at : 28 Nov 2017 5:05 AM (IST)
विज्ञापन

खड़गपुर. आरपीएफ ने पांच को किया िगरफ्तार रेलवे, आर्मी और डीवीसी में राशि लेकर नौकरी दिलाने के नाम पर लेते थे लाखों खड़गपुर के एक व्यक्ति ने बेटे को नौकरी के नाम पर जाल में फंसाकर पकड़वाया घाटशिला/जमशेदपुर : रेलवे, आर्मी और डीवीसी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खड़गपुर […]
विज्ञापन
खड़गपुर. आरपीएफ ने पांच को किया िगरफ्तार
रेलवे, आर्मी और डीवीसी में राशि लेकर नौकरी दिलाने के नाम पर लेते थे लाखों
खड़गपुर के एक व्यक्ति ने बेटे को नौकरी के नाम पर जाल में फंसाकर पकड़वाया
घाटशिला/जमशेदपुर : रेलवे, आर्मी और डीवीसी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खड़गपुर आरपीएफ सीआइबी ने रविवार को भंड़ाफोड़ करते हुए गिरोह के पांच लोगों को धर दबोचा. गिरफ्तार किये गये लोगों में चार जमशेदपुर निवासी तथा एक घाटशिला का रहने वाला है. इनके पास से एक इंडिका कार तथा कई लोगों के दस्तावेज भी जब्त किये गये हैं.
सीआइबी ने खड़गपुर थाने में मामला दर्ज कर सोनारी निवासी कुमारदीप गुप्ता (38), जुगसलाई निवासी अमरजीत सिंह व अमृतपाल सिंह, कदमा निवासी विशाल बसाक उर्फ बिल्लू तथा मऊभंडार के रहनेवाले समिरन चटर्जी उर्फ मानू को जेल भेज दिया है. सीआइबी खड़गपुर द्वारा प्राप्त जानकारी के
चार टाटा व एक घाटशिला निवासी, कार भी जब्त
लंबी राजनीतक पकड़, रेलवे में भी सेटिंग. पूछताछ में कुमारदीप ने ऊंची राजनीतिक पहुंच और रेलवे के बड़े अधिकारियों से संपर्क होने की बात कही है. हालांकि पूछताछ में उसने किसी भी अधिकारी या राजनीतिक व्यक्ति का अभी तक नाम नहीं बताया है.
कौन-कौन गिरफ्त में
1. कुमारदीप गुप्ता (38), एम-रोड, सोनारी, जमशेदपुर
2. अमरजीत सिंह भाटिया (45), गाड़ाबासा रोड, जुगसलाई
3. अमृतपाल सिंह (28), गाड़ाबासा रोड, जुगसलाई
4. विशाल बसाक उर्फ बिल्लू (39), अर्जुन पथ, उलियान, कदमा
5. समिरन चटर्जी उर्फ मानु (35), एचसीसी कॉलोनी, मऊभंडार.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




