ePaper

झारखंड : निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कल से विदेश दौरे पर जा रहे हैं सीएम रघुवर दास

Updated at : 07 Oct 2017 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कल से विदेश दौरे पर जा रहे हैं सीएम रघुवर दास

जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास निवेशकों को आकर्षित करने के लिए रविवार से चेक गणराज्य एवं जापान की विदेश यात्रा पर जाने वाले हैं.इसशुभकार्य के लिए रवाना होने से शनिवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पहुंचे. जहांउन्हें दही-शक्कर खिलाकर शुभकामनाएं दी गयी. मुख्यमंत्री रघुवर दास को विश्वास है कि इस यात्रा से नये […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास निवेशकों को आकर्षित करने के लिए रविवार से चेक गणराज्य एवं जापान की विदेश यात्रा पर जाने वाले हैं.इसशुभकार्य के लिए रवाना होने से शनिवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पहुंचे. जहांउन्हें दही-शक्कर खिलाकर शुभकामनाएं दी गयी. मुख्यमंत्री रघुवर दास को विश्वास है कि इस यात्रा से नये रोजगार का सृजन होगा और राज्य विकास के पथ पर अग्रसर होगा.

गौर हो कि 14 अक्टूबर तक की अपने सात दिन की यात्रा के दौरान सीएमरघुवरदास जापान और चेक रिपब्लिक के दौरे पर रहेंगे. उनके नेतृत्व में जानेवाला प्रतिनिधिमंडल चेक गणराज्य में आयोजित इंटरनेशनल इंजीनियरिंग शो में हिस्सा लेगा. साथ ही टोकियो और ओसाका में आयोजित झारखंड रोड शो में भी शामिल होंगे.

जानकारी के मुताबिक 8 अक्टूबर को दिल्ली से सीएम के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल चेक गणराज्य के लिए रवाना होगा. दो दिनों के बाद 10 अक्टूबर को यह दल टोक्यो के लिए वहां से निकलेगा. 12 अक्टूबर को टोक्यो में रोड शो होना है. साथ ही वहां निवेशकों से बात होगी. टोक्यो के बाद अगले दिन ओसाका में रोड शो होगा. उसके बाद 14 अक्टूबर को वहां से वापस दिल्ली आयेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola