8.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

27 को गोपाल मैदान में कुड़मी सेना करेगा आयोजन, करम महोत्सव में भाग लेंगे नीतीश कुमार

जमशेदपुर. बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में 27 अगस्त को करम महोत्सव का आयोजन होगा़ इसका आयोजन कुड़मी सेना की ओर से किया जा रहा है़ मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो, सांसद केसी […]

जमशेदपुर. बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में 27 अगस्त को करम महोत्सव का आयोजन होगा़ इसका आयोजन कुड़मी सेना की ओर से किया जा रहा है़ मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो, सांसद केसी त्यागी, पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार, राज्यसभा सांसद हरिवंश सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, बिहार के मुख्य सचेतक रामसेवक सिंह, सांसद प्रदीप बलमुचु, विधायक साधुचरण महतो, पूर्व उपमुख्यमंत्री- सुदेश महतो समेत मौजूद रहेंगे़.

यह जानकारी कुड़मी सेना उपाध्यक्ष रामप्रसाद महतो ने दी़ उन्होंने बताया कि इस करम महोत्सव में झारखंड, बंगाल, बिहार व ओड़िशा के कलाकार पारंपरिक करम नृत्य व झुमूर गीत-संगीत से समां को बांधेंगे़ इस महोत्सव के बहाने कुड़मी समाज के लोग अपनी एकता व अखंडता का परिचय देंगे़ एकजुट हो अपने हक व अधिकार के लिए लड़ने का संकल्प लेंगे़ महोत्सव में करीब 50 हजार की संख्या में समाज के लोगों की आने की उम्मीद है़

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel