रैगिंग को लेकर कॉलेज में बढ़ायी गयी सतर्कता

Published at :08 Aug 2017 10:13 AM (IST)
विज्ञापन
रैगिंग को लेकर कॉलेज में बढ़ायी गयी सतर्कता

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के नये बैच के छात्रों के साथ रैगिंग न हो इसको लेकर कॉलेज प्रबंधन ने सर्तकता बढ़ा दी है. साथ ही कॉलेज प्रशासन ने एमजीएम थाना को रैंडम जांच करने के लिए कहा है. वहीं कॉलेज के गार्ड व वार्डेन को निर्देश दिया गया है कि अगर रैगिंग […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के नये बैच के छात्रों के साथ रैगिंग न हो इसको लेकर कॉलेज प्रबंधन ने सर्तकता बढ़ा दी है. साथ ही कॉलेज प्रशासन ने एमजीएम थाना को रैंडम जांच करने के लिए कहा है. वहीं कॉलेज के गार्ड व वार्डेन को निर्देश दिया गया है कि अगर रैगिंग की बात सामने आती है तो इसकी सूचना प्रिंसिपल को दी जाये. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कॉलेज में पिछले दो दिनों से जूनियर छात्रों की रैगिंग ली जा रही है. इस बारे में प्रिंसिपल डॉ एस अखौरी ने बताया कि रैगिंग की बात सामने नहीं आयी है.
अगर कोई छात्र रैगिंग की शिकायत करता है, तो जरूर कार्रवाई की जायेगी. डॉ अखौरी ने बताया कि परिचय सत्र के दौरान ही छात्रों व उनके अभिभावकों को एंटी रैगिंग सेल के सदस्यों से मिलवा दिया गया था, साथ ही उन्हें प्रिंसिपल, वार्डेन के साथ-साथ टोल फ्री नंबर भी दिये गये थे. गौरतलब है कि कॉलेज में चार वर्ष पूर्व भी रैगिंग की बात सामने आयी थी, जिसके बाद जांच कर दोषी पर कार्रवाई की गयी थी.
रैंगिंग साबित होने पर एडमिशन होगा रद्द
सुप्रीम कोर्ट के साथ ही मेडिकल काउंसिल अॉफ इंडिया ने रैगिंग की घटना को गंभीरता से लिया है. इसे लेकर हर मेडिकल कॉलेज के साथ ही सामान्य कॉलेजों में भी एंटी रैगिंग सेल का गठन किया गया है. अगर रैगिंग की बात सामने आती है, तो दोषी छात्र को कॉलेज से बाहर भी किया जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola