ePaper

अमरनाथ हमले के खिलाफ जमशेदपुर में निकाला गया मशाल जुलूस

Updated at : 11 Jul 2017 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
अमरनाथ हमले के खिलाफ जमशेदपुर में निकाला गया मशाल जुलूस

जमशेदपुर : अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर हुए हमले के खिलाफ आज जमशेदपुर में मशाल जुलूस निकाला गया है. इसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए. सबों ने इस घटना की कड़ी निंदा की और आतंकियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने का फैसला किया. मशाल जुलूसमें मौजूदअमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि आतंकवादी […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर हुए हमले के खिलाफ आज जमशेदपुर में मशाल जुलूस निकाला गया है. इसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए. सबों ने इस घटना की कड़ी निंदा की और आतंकियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने का फैसला किया. मशाल जुलूसमें मौजूदअमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि आतंकवादी वास्तव में लड़ना चाहते हैं तो सामने -सामने आकर लड़ाई करें, पीठ के पीछे हमला करना कोई बहादुरी नहीं है. कल की घटना किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं की जा सकती है.

उन्होंने कहा कि लौहनगरी का हर शख्स चाहे वह किसी भी धर्म, जात या बिरादरी का हो, हम इस घटना की भर्त्सना करते हैं. अब बार -बार सिर्फ निंदा की बात न हो, हम प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से अपील करते हैं कि आतंकवादियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई होनी चाहिए. ऐसे कायर आतंकवादियों को कड़ा जवाब देना चाहिए. उन्हें नेस्तनाबूद कर देना चाहिए. हम ऐसे आतंकवादियों को जवाब देने के लिए तैयार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola