वज्रपात से ट्रैक्शन व सिग्नल फेल

चक्रधरपुर: चक्रधरपुर रेल मंडल के हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग अंतर्गत चक्रधरपुर से करीब पांच किमी दूर बड़ाबांबो स्टेशन में आकाशीय बिजली से रेलवे का ट्रेक्शन पावर व सांकेतिक सिस्टम फेल हो गया. इससे ट्रेन परिचालन अस्त-व्यस्त हो गया. शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस, टाटा-चक्रधरपुर लोकल ट्रेन, आद्रा-चक्रधरपुर सवारी गाड़ी व बड़बिल-चक्रधरपुर इंटरसिटी ट्रेन घंटों विलंब से चक्रधरपुर पहुंची. […]
ये सभी ट्रेनें राजखरसावां व बड़ाबांबो स्टेशन के बीच फंसी रही. यह घटना सोमवार देर रात राजखरसावां व बड़ाबांबो स्टेशन की है. बारिश के दौरान गाज गिरने से अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटर लॉकिंग सिस्टम एकीकृत विद्युत वितरण प्रणाली आदि फेल हो गये. इससे रेल यातायात अस्त-व्यस्त हो गयी. इसकी मरम्मत व उपकरणों को बदलने में करीब दो घंटे का समय लगा.
इसके बाद हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग में ट्रेनों का परिचालन हो सका. इस दौरान राजखरसावां समेत विभिन्न स्टेशनों में ट्रेनें रुकी रही. शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस ट्रेन 21. 8 मिनट बजे के बजाय 22.27 बजे चक्रधरपुर स्टेशन पहुंची. वहीं टाटा-चक्रधरपुर लोकल ट्रेन 8 बजे की बजाय 22.50 बजे चक्रधरपुर पहुंची. सुनसान जगहों में ट्रेनें ठहरने पर यात्री भयभीत रहे. ट्रेक्शन व सिग्नल दुरुस्त होते ही ट्रेनों को बारी-बारी से रवाना किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




