कर्मचारियों की जिंदगी में बदलाव की कोशिशें जारी, बोले वीपी एचआरएम सुरेश दत्त त्रिपाठी, टाटा स्टील ने सुविधाएं बढ़ायी, कटौती नहीं की

जमशेदपुर: टाटा स्टील ने सुविधाएं बढ़ायी हैं, कटौती नहीं की है. इस बारे में अफवाह और गलतफहमी ज्यादा पैदा की जा रही है. कंपनी ने कर्मचारियों की जिंदगी में लगातार बदलाव लाने की कोशिश की है. आने वाले दिनों में कंपनी कर्मचारियों के भरोसे कंपनी आगे बढ़ेगी. उक्त बातें टाटा स्टील के वीपी एचआरएम सुरेश […]
श्री त्रिपाठी बिष्टुपुर स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने बताया कि टाटा स्टील ने पिछले दस साल में कर्मचारियों की सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी की है. कैंटीन एसी किया गया. रेस्ट रूम एसी हो गया है. क्रेन को एसीयुक्त कर दिया गया है. वर्कप्लेस (काम करने का स्थान) पहले से काफी बेहतर हुआ है. प्लांट में ही मेडिकल की जांच की सुविधा कर दी गयी है. ब्लड टेस्ट कंपनी में ही करा सकते है. कर्मचारियों का हेल्थ इंडेक्स तैयार हो रहा है ताकि कर्मचारी दवाएं लेते रहें और डॉक्टर्स ऑन डोर स्टेप का काॅन्सेप्ट लागू कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




