टेल्को यूनियन : 11 दिसंबर 2016 को तोते खेमा ने की थी आमसभा, 16 फरवरी से शुरू हुई थी जांच, 96 दिन बाद आया श्रमायुक्त का फैसला

जमशेदपुर : टेल्को वर्कर्स यूनियन विवाद में श्रमायुक्त का फैसला 96 दिन बाद आया. 11 दिसंबर 2016 को आमसभा करने के बाद नयी कार्यकारिणी को मान्यता देने के लिए श्रमायुक्त सह ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार के पास तोते खेमा ने जनवरी 2017 को आवेदन दिया था. आवेदन पर श्रमायुक्त के आदेश से डीएलसी ने 15 फरवरी […]
जबकि महामंत्री खेमा ने तोते खेमा के फरजी हस्ताक्षर का लिस्ट, एक्सल सीट में सौंपने के अलावा 169 पेज का दस्तावेज, आमसभा में मौजूद 467 कर्मियों का हस्ताक्षर सौंपा था.एकाउंट को लेकर शुरू हुआ था विवाद थमा नहीं. टेल्को यूनियन के इतिहास में पहली बार हाइकोर्ट के आदेश और डीसी-एसपी की देखरेख में 18 अगस्त 2015 को चुनी गयी यूनियन में एकाउंट को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं लिया. यूनियन की नयी टीम कर्मचारियों का भरोसा जीतने में सफल रही, लेकिन सत्ता में आते ही आपसी विवादों में उलझ गयी.
यूनियन का पहला साल ही उथल-पुथल में गुजरा. यूनियन में गुटबाजी, यूनियन कार्यालय परिसर में मारपीट, थाने में प्राथमिकी, एसपी-डीसी से शिकायत, यूनियन ऑफिस के तीन कर्मचारियों का वेतन नहीं मिलने, सेमिनार का बहिष्कार, बिना सेमिनार किये चार्टर ऑफ डिमांड सौंपना, पिंक पास की बाध्यता, यूनियन अध्यक्ष सहित कमेटी मेंबरों के वेतन में कटौती, जैसी घटनाएं देखने को मिली. तीन बार प्लांट के एसेंबली लाइन बंद कराये गये. मान्यता प्राप्त यूनियन के नेताओं ने कंपनी के मुख्य गेट और कंपनी के अंदर मृतक आश्रित कर्मचारी के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन हुए. चंद्रभान खेमा के अकेले ऑफिस बियरर चुने गये थे तोते : चंद्रभान सिंह खेमे से पदाधिकारियों के चुनाव में गुरमीत सिंह अकेले नेता थे. जो कार्यकारी अध्यक्ष पद पर चुनाव जीते थे. तोते के खिलाफ शांतनु पुष्टी कार्यकारी अध्यक्ष पर खड़े थे. तोते को 49 और जबकि शांतनु को 48 मत मिला था. जबकि एक मत रद्द हो गया था. बाद में तोते ने चंद्रभान खेमा से नाता तोड़ लिया. आज उनके साथ 6 को छोड़ सभी ऑफिस बियरर साथ हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




