जमशेदपुर को मिली लगातार चौथी जीत, गिरिडीह ने हजारीबाग को हराया

Published at :06 May 2024 12:06 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर को मिली लगातार चौथी जीत, गिरिडीह ने हजारीबाग को हराया

जमशेदपुर को मिली लगातार चौथी जीत, गिरिडीह ने हजारीबाग को हराया

विज्ञापन

जेएससीए अंतर जिला महिला अंडर 15 टी – 20 क्रिकेट टूर्नामेंट बोकारो़ झारखंड राज्य क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित अंतर जिला महिला अंडर 15 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में लीग के दो मैच खेले गये.पहले मैच में जमशेदपुर की टीम ने लोहरदगा की टीम को 10 विकेट से पराजित कर लगातार चौथी जीत दर्ज की. वहीं दूसरे मैच में गिरिडीह ने हजारीबाग को 30 रनों से पराजित किया़ लोहरदगा: 13 रन (दिव्या व प्राची तीन-तीन व इशिका दो विकेट). जमशेदपुर: 14 रन (दिव्या 14 नाबाद). गिरिडीह: 121 रन (अर्पिता 49, ललिता 21, सलोनी तीन, नंदिनी व सुमित्रा दो-दो विकेट). हजारीबाग: 91 रन (अर्पिता तीन व सुनैना दो विकेट).टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी लोहरदगा की टीम 9.3 ओवर में मात्र 13 रनों पर सिमट गयी. टीम की कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं पहुंच पाई. गेंदबाजी में जमशेदपुर की ओर से दिव्या राय ने 5 रन देकर एवं प्राची प्रधान ने एक रन देकर तीन-तीन विकेट लिए. जबकि इशिका दीपक को दो सफलता मिली. जवाबी पारी खेलने उतरी जमशेदपुर की टीम ने जीत के लिए जरूरी 14 रन 4 गेंदों में बिना कोई विकेट गंवाये बना लिये. टीम की ओर से कप्तान दिव्या राय ने नाबाद 14 रन बनाए. मैच में ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए जमशेदपुर की दिव्या राय को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मैच टीआरडीओ निशिकांत मोहंती ने दिया. वहीं दूसरे मैच में गिरिडीह की टीम ने हजारीबाग की टीम को 30 रनों से पराजित किया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए गिरिडीह की टीम ने 19.5 ओवर में सभी विकेट होकर 121 रनों का स्कोर बनाया. टीम की ओर से अर्पिता शुक्ला ने 49 , ललिता किस्कू ने 21, शताक्षी गौरी ने 14 एवं सुनैना कुमारी ने 12 रन बनाए. हजारीबाग की ओर से सलोनी कुमारी ने 14 रन देकर तीन विकेट लिए. जबकि तृप्ति गुड़िया , नंदनी कुमारी एवं सुमित्रा कुमारी को दो-दो सफलता मिली. जवाबी पारी खेलने उत्तरी हजारीबाग की टीम 19.1 ओवर में 91 रनों पर सिमट गयी. गिरिडीह की ओर से अर्पिता शुक्ला ने 17 रन देकर तीन एवं सुनैना कुमारी ने सात रन देकर दो विकेट लिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola