ट्रक-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
ट्रक-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत

ट्रक में फंसा बाइक चालक, दोनों पैर बुरी तरह हुए जख्मी

विज्ञापन

चरही. थाना क्षेत्र के चरही-घाटो मार्ग पर पिंडरा में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे ट्रक और बाइक की भिड़ंत हो गयी. हादसे में बाइक चालक ट्रक में फंस गया, जिससे उसके दोनों पैर बुरी तरह जख्मी हो गये. इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक की पहचान राजू सोरेन (20 वर्ष, पिता तालो मांझी) के रूप में हुई है. वह चरही थाना क्षेत्र की पिंडरा पंचायत के रउता का निवासी था. राजू बाइक से चरही की ओर जा रहा था, तभी ट्रक (जेएच02बीक्यू-8085) से उसकी जोरदार टक्कर हो गयी. दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को स्वजनों के साथ रामगढ़ के होप अस्पताल भेजा. वहां गंभीर स्थिति देखते हुए उसे रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया. अत्यधिक रक्तस्राव के कारण देर शाम इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola