घरेलू विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
मृतक सुनील कुमार की फाइल तस्वीर. | Prabhat Khabar Network
बरकट्ठा के सलैया गांव में सुनील कुमार नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बरकट्ठा, हजारीबाग: थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया में एक युवक की फांसी लगाने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, ग्राम सलैया निवासी सुनील कुमार (28 वर्ष), पिता महेश प्रसाद, का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला.
बताया जा रहा है कि सुनील कुमार के घर में किसी बात को लेकर रात में कहासुनी हो गयी थी. इसके बाद उसने बुधवार की सुबह यह कदम उठाया.
घटना के बाद मृतक की पत्नी, बच्चों एवं माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










