ट्रेलर खाई में गिरा, चालक की मौत, खलासी घायल

Updated:
विज्ञापन
ट्रेलर खाई में गिरा, चालक की मौत, खलासी घायल

दनुआ घाटी में हादसा

विज्ञापन

चौपारण. नेशनल हाइवे-19 पर दनुआ घाटी में सोमवार को दुर्गापुर से सरिया लादकर राजस्थान जा रहा ट्रेलर (आरजे1जीबी-9146) अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया. घटना में ट्रेलर के चालक राहुल चौधरी की मौत गाड़ी के नीचे दबने से हो गयी. जबकि खलासी प्रभु गुर्जर ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचायी. दोनों राजस्थान के रहने वाले हैं. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल खलासी को एनएचएआइ के एंबुलेंस से सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज चल रहा है. गाड़ी के नीच दबे चालक के शव को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. शव को पोस्टमार्टम के लिए बरही भेज दिया गया है.

फरार अभियुक्तों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

बरही. रांची के धुर्वा थाना की पुलिस ने अपहरण व ट्रक में लदी शराब की लूट के मामले में फरार अभियुक्त पवन रजक (पिता महेश रजक) एवं विनोद राणा (पिता प्रयाग राणा) के बरही स्थित ग्राम सलोन शिवपुर घर पर सोमवार को इश्तेहार चिपकाया. यह कार्रवाई धुर्वा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक लव कुमार के नेतृत्व में की गयी. अपहरण व लूट की उक्त घटना वर्ष 2023 की है. मामले में धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola