हत्या के तीन अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस ने भेजा जेल
बड़कागांव. बड़कागांव थाना कांड संख्या 54/17 के तीन नामजद अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर हजारीबाग जेल भेज दिया. इनमें ग्राम चंदौल निवासी अजय रजवार, कुलदीप रजवार व सूरज रजवार शामिल हैं. तीनों पर वर्ष 2017 में होली के दिन शिव शंकर दास (पिता जागेश्वर राम) को चंदौल गांव में दौड़ाकर पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप है. मृतक शिव शंकर की मां मीना देवी के बयान पर इस मामले में 39 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. इस संबंध में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि उक्त तीनों अभियुक्त वारंटी एवं फरार थे. जिन्हें छापामारी कर गिरफ्तार किया गया.
डांड गांव से वारंटी गिरफ्तार
कटकमसांडी. पुलिस ने थाना क्षेत्र के डांड गांव से शुक्रवार को एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार युवक का नाम मो रियाज (पिता मो उस्मान) है. थाना प्रभारी शिवम गुप्ता ने बताया कि युवक पर कोर्ट से वारंट निर्गत था.कर्मियों के धरना से कोल माइंस का उत्पादन ठप
केरेडारी. झारखंड जन संघर्ष मजदूर यूनियन के बैनर तले उच्च विद्यालय पगार मैदान में टीपर, डोजर, ग्रेंडर एवं पीसी ऑपरेटरों का धरना जारी है. सभी 10 अक्तूबर से धरना पर बैठे हुए हैं. जिससे कंपनी को प्रतिदिन करोड़ों का नुकसान हो रहा है. आंदोलनकारियों की मांग है कि जब तक कंपनी सभी ऑपरेटरों को बोनस नहीं देगी, तब तक काम पर नहीं जायेंगे. 8.33 प्रतिशत बोनस मिलने पर ही वापस काम पर लौटेंगे. इस बाबत एमडीओ कंपनी ऋत्विक के को-अॉर्डिनेटर रवि सिन्हा ने कहा कि वार्ता चल रही है. शीघ्र उत्पादन शुरू होगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




