शिवांगना शिव मंदिर मेला परिसर में प्रवेश द्वार का हुआ शिलान्यास

Author Jaynarayan|Edited by Kumarvishwat Sen
Updated:
विज्ञापन

शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित सांसद मनीष जयसवाल | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग के शिवांगना शिव मंदिर मेला परिसर में सांसद मनीष जायसवाल ने भव्य प्रवेश द्वार का शिलान्यास किया। जानिए इस धार्मिक स्थल और आयोजन की पूरी जानकारी।

विज्ञापन

हजारीबाग: सदर प्रखंड के बैहरी-सखिया गोपाल शिवांगना शिव मंदिर मेला परिसर में गुरुवार को रथयात्रा के अवसर पर प्रवेश द्वार का भूमि पूजन एवं शिलान्यास सांसद मनीष जायसवाल ने किया. भूमि पूजन का अनुष्ठान आचार्य अमरजीत पांडेय ने संपन्न कराया. ट्रस्ट के उपाध्यक्ष पुरन महतो ने सांसद का स्वागत किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि करीब 150 वर्ष पुराने इस धार्मिक स्थल पर 13 गांव का पारंपरिक मेला लगता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं. यहां शिव मंदिर के अलावा दुर्गा, हनुमान और राधा-कृष्ण मंदिर भी हैं तथा वर्षभर पूजा-अर्चना और विवाह जैसे आयोजन होते हैं.

सांसद ने कहा कि प्रवेश द्वार बनने से मेला परिसर की भव्यता बढ़ेगी और श्रद्धालुओं को बेहतर पहचान मिलेगी. शिलान्यास के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया. शाम पांच बजे बनारस व हजारीबाग की गायत्री टीम द्वारा कथा-प्रवचन एवं भजन-कीर्तन तथा शाम छह बजे महाआरती की गयी. कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारी, सांसद की टीम और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola