अब हजारीबाग में ही होगा जटिल Hip Replacement, मेडिकल कॉलेज में पहली सर्जरी सफल

Updated:
विज्ञापन

ऑपरेशन करते चिकित्सा | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में डीएमएफटी फंड से बने मॉड्यूलर ओटी में पहली बार सफल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की गई। अब मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज।

विज्ञापन

हजारीबाग. शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SBMCH) में पहली बार जटिल टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी सफलतापूर्वक की गयी है. यह सर्जरी डॉ. सत्यम और उनकी टीम ने DMFT मद से विकसित मॉड्यूलर ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन थिएटर में की. मॉड्यूलर ओटी की सुविधा शुरू होने से अस्पताल में जटिल हड्डी और जोड़ संबंधी सर्जरी करने की क्षमता बढ़ गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

संक्रमण नियंत्रण वाली मॉड्यूलर ओटी में हुई सर्जरी

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस मॉड्यूलर ओटी में नियंत्रित और संक्रमण-मुक्त वातावरण उपलब्ध है. इससे जटिल ऑर्थोपेडिक सर्जरी को सुरक्षित तरीके से करने में मदद मिल रही है. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार नई सुविधा के कारण अब हजारीबाग में ही कई ऐसी सर्जरी संभव हो सकेंगी, जिनके लिए मरीजों को पहले बड़े शहरों के अस्पतालों का रुख करना पड़ता था.

आयुष्मान योजना से गरीब मरीजों को मिलेगा लाभ

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार आयुष्मान भारत योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को हिप रिप्लेसमेंट समेत कई जटिल ऑर्थोपेडिक सर्जरी का लाभ नि:शुल्क मिल सकेगा. इससे मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों या निजी अस्पतालों में जाने की जरूरत कम होगी और उन्हें स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार उपलब्ध हो सकेगा.

आसपास के जिलों के मरीजों को भी मिलेगी सुविधा

विशेषज्ञों के अनुसार आधुनिक सर्जिकल तकनीक और बेहतर संक्रमण नियंत्रण से जटिल ऑपरेशन के बाद मरीजों की रिकवरी में भी मदद मिलती है. DMFT के सहयोग से विकसित मॉड्यूलर ओटी की सुविधा हजारीबाग के अलावा आसपास के जिलों के मरीजों के लिए भी उपयोगी साबित होगी. इससे सरकारी अस्पताल में उन्नत ऑर्थोपेडिक उपचार की सुविधा को और विस्तार मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola