भक्ति गीतों से गूंजा केरेडारी का सतबहनी माता स्थान, जन्माष्टमी पर देर रात तक चला जागरण
भक्ति जागरण में कलाकार | Prabhat Khabar Network
केरेडारी के भदई खाप स्थित सतबहनी माता स्थान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
केरेडारी. हजारीबाग के केरेडारी प्रखंड के भदईखाप स्थित सतबहनी माता स्थान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य रंगारंग भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ पेटो पंचायत की मुखिया कौशल्या देवी और पंचायत समिति सदस्य अरविंद साव ने फीता काटकर किया. जागरण को लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही. भक्ति गीतों की प्रस्तुति से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया.
आपके शहर में
श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों का लिया आनंद
जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित जागरण में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए. देर शाम तक श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आये. आयोजन को लेकर सतबहनी माता स्थान पर विशेष उत्साह का माहौल रहा.
जनप्रतिनिधि और समाजसेवी रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी, मुखिया प्रतिनिधि गुरुदयाल साव, समाजसेवी अशेश्वर यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, समाजसेवी सुरेश साव, अमित गुप्ता, धर्म सिंह, रामचंद्र साव, किशोर साव, राजेंद्र साव, महाबीर साव, राजू साव, किसुन साव, छोटू यादव, प्रवील यादव, नकुल साव, शत्रुध्न साव, बबन साव और कुटुन कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.
पूजा समिति के सदस्यों ने संभाली व्यवस्था
कार्यक्रम के सफल आयोजन में पूजा समिति के अध्यक्ष शंकर साहा, सचिव रामचंदर साव, कोषाध्यक्ष सुनील साव, मुख्य पुजारी उमेश प्रसाद और दामोदर साव समेत समिति के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए