जगुआर एवं इंटेरियर शोरूम का शुभारंभ

Author Reyej|Edited by Amleshnandan Sinha
Updated:
विज्ञापन

शोरूम का उदघाटन करते पूर्व विधायक जानकी यादव व अन्य | Prabhat Khabar Network

बरकट्ठा के आरजी कॉम्प्लेक्स में जगुआर एवं इंटेरियर शोरूम का उद्घाटन हुआ. यहाे बाथरूम फिटिंग और सैनिटरीवेयर के आधुनिक उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं.

विज्ञापन

बरकट्ठा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने आरजी कॉम्प्लेक्स में गुरुवार को जगुआर एवं इंटेरियर शोरूम का शुभारंभ हुआ. मुख्य अतिथि झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने फीता काटकर किया. मौके पर जिप सदस्य कुमकुम देवी, प्रमुख रेणु देवी, उपप्रमुख सुरजी देवी, पंसस प्रीति गुप्ता, मणिलाल चौधरी, झामुमो केंद्रीय सदस्य बासुदेव महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कुदुश अंसारी, समाजसेवी दर्शन सोनी, संचालक गोपाल प्रसाद मौजूद थे. पूर्व विधायक ने कहा कि स्थानीय स्तर पर ब्रांडेड उत्पाद उपलब्ध होने से लोगों को बेहतर गुणवत्ता के सामान के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. शोरूम संचालक गोपाल प्रसाद ने बताया कि यहां जगुआर कंपनी के नल, शॉवर, वॉश बेसिन, इंग्लिश कमोड, फ्लश सिस्टम, बाथरूम एक्सेसरीज़, सिंक, मिक्सर, पाइप फिटिंग, सैनिटरीवेयर तथा बाथरूम से जुड़े अन्य आधुनिक उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध रहेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola