ePaper

राशन दुकान से 25 हजार नगद समेत 50 हजार की संपत्ति चोरी

Updated at : 10 Jul 2024 5:24 PM (IST)
विज्ञापन
राशन दुकान से 25 हजार नगद समेत 50 हजार की संपत्ति चोरी

शहर के कल्लू चौक स्थित राजू ट्रेडर्स राशन दुकान में चोरी हुई. चोरों ने दुकान से नगद 25 हजार और 50 हजार से अधिक के सामान चुरा ले गये.

विज्ञापन

हजारीबाग.

शहर के कल्लू चौक स्थित राजू ट्रेडर्स राशन दुकान में चोरी हुई. चोरों ने दुकान से नगद 25 हजार और 50 हजार से अधिक के सामान चुरा ले गये. इस संबंध मे राजु ट्रेडर्स संचालक ने लौहसिघना थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराया है. इसके अनुसार आरोपियों ने दुकान के शट्टर का ताला काटकर अंदर घुसे. दुकान के ड्रावर में रखे नगद 25 हजार रुपये, सैंपू, ड्राइफ्रूट, बिस्कुट समेत अन्य महंगे सामान को चुरा ले गये. चोरी का मामला दर्ज कर लौहसिंघना पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है. कल्लू चौक के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगालने में जुट गयी. हालांकि आरोपियों की तस्वीर किसी भी सीसीटीवी कमरे में कैद नहीं मिला है. लौहसिंघना पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देनेवाले आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है. शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा. इन दिनों शहरी क्षेत्र स्थित राशन दुकानों में चोरी की घटना लगातार हो रही है. 24 जून 2024 की रात चोरों ने सदर थाना क्षेत्र के मोहन टॉकिज समीप स्थित तीन दुकानों में घटना को अंजाम दिया है. एक ही रात विनोद अग्रवाल, पंकज अग्रवाल और नीरज अग्रवाल की दुकानों में चोरी हुई थी. घटना को अंजाम देनेवाले आरोपियों को पुलिस अबतक पहचान नहीं कर पायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola