भक्ति और उत्साह से लबरेज हो निकाला तीसरा मंगलवारी जुलूस
Updated at : 24 Mar 2026 9:51 PM (IST)
विज्ञापन

भक्ति और उत्साह से लबरेज हो निकाला तीसरा मंगलवारी जुलूस
विज्ञापन
हजारीबाग. बड़ा अखाड़ा से मंगलवार की रात तीसरा मंगलवारी जुलूस भक्ति और उत्साह के साथ निकाला गया. जुलूस का नेतृत्व हजारीबाग रामनवमी महासमिति अध्यक्ष करण यादव कर रहे थे. निर्धारित कार्यक्रम के तहत रामभक्त पहले महावीर मंदिर पहुंचे, जहां बजरंग बली की विधिवत पूजा-अर्चना की गयी. इसके बाद जय श्रीराम के गगनभेदी नारों के बीच जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों पर आगे बढ़ा. मंगलवारी जुलूस झंडा चौक, इंद्रपुरी चौक, जैन मंदिर रोड और कोर्रा चौक सहित कई प्रमुख स्थानों से निकला. जुलूस में शामिल श्रद्धालु ढोल-तासा, डीजे और महावीरी झंडों के साथ पूरे जोश में नजर आये. पूरा माहौल भक्तिमय नारों से गूंजता रहा.
इस अवसर पर पूर्व सांसद जयंत सिन्हा, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, जीतू जैन और सुदेश चंद्रवंशी सहित विभिन्न पूजा समितियों व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए. जुलूस को देखने के लिए मार्गों पर बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे. प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क नजर आया. सभी चौक-चौराहोंं पर काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




