पुलिस अफसरों व जवानों को सिखाया सुरक्षा का पाठ

Updated at : 24 Mar 2026 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस अफसरों व जवानों को सिखाया सुरक्षा का पाठ

पुलिस अफसरों व जवानों को सिखाया सुरक्षा का पाठ

विज्ञापन

हजारीबाग. रामनवमी के मंगला जुलूस के मद्देनजर डीसी शशि प्रकाश सिंह व एसपी अंजनी अंजन ने प्रतिनियुक्त पुलिस जवानों को कर्तव्यनिष्ठा से ड्युटी करने का निर्देश दिया है. हजारीबाग पुलिस केंद्र में सभी जवानों को एकत्रित कर मंगला जुलूस को नियंत्रित करने की जानकारी दी गयी. डीसी ने जवानों से कहा कि जुलूस के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना होने पर इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दें. हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन पुलिस जवानों को निर्देश दिया कि जुलूस के दौरान सभी लोग सतर्क और चौकस रहें. मौके पर सदर एसडीओ आदित्य पांडेय, डीडीसी रश्मि सिंह, प्रशिक्षु आइएएस आनंद शर्मा, एसी संतोष सिंह, एसडीपीओ अमित आनंद, सदर थाना प्रभारी सुभाष सिंह समेत कई पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola