नदारद कर्मियों के इंतजार में गेट पर ही बैठे विधायक

Updated:
विज्ञापन
नदारद कर्मियों के इंतजार में गेट पर ही बैठे विधायक

कहा, लोग चक्कर लगा रहे, लेकिन समय पर उनका काम नहीं हो रहा

विज्ञापन

चलकुशा. विधायक अमित कुमार यादव ने प्रखंड मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कई पदाधिकारी और कर्मचारी कार्यालय से नदारद पाये गये. विधायक प्रखंड कार्यालय के गेट पर ही बैठ गये और प्रखंड, अंचल के पदाधिकारी एवं कर्मचारी के आने का इंतजार करने लगे. अंचल के रजिस्टर पंजी में भी कुछ स्टाफ की अनुपस्थिति रही. विधायक ने कहा कि लोग कई दिनों से प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन समय पर काम नहीं हो रहा है. जिसके कारण लोग काफी परेशान हैं. इससे पदाधिकारियों और कर्मचारियों को कोई मतलब नहीं है. विधायक ने निर्देश दिया कि प्रखंड और अंचल के सभी पदाधिकारी और कर्मचारी प्रखंड मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करें, ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. विधायक ने प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह को कार्यों में प्रगति लाने का भी निर्देश दिया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि लखन साव, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, मुखिया प्रतिनिधि रामजीत रजक, बीरेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, केदार यादव, संजय यादव, राजकुमार पंडित, अशोक यादव, अशोक दास, दिनेश मालाकार, अशोक पांडेय, मोहसिन कमाल, नईम अंसारी, उमेश यादव मौजूद थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola