बड़ा बाजार दुर्गापूजा महासमिति का लॉटरी ड्रॉ कूपन शुरू

Updated at : 04 Sep 2024 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
बड़ा बाजार दुर्गापूजा महासमिति का लॉटरी ड्रॉ कूपन शुरू

बड़ा बाजार दुर्गापूजा महासमिति की बैठक बुधवार को मल्लाहटोली स्थित धर्मशाला में हुई. अध्यक्षता सचिव दीपनारायण निषाद ने की.

विज्ञापन

हजारीबाग.

बड़ा बाजार दुर्गापूजा महासमिति की बैठक बुधवार को मल्लाहटोली स्थित धर्मशाला में हुई. अध्यक्षता सचिव दीपनारायण निषाद ने की. लॉटरी ड्रॉ कूपन का शुभारंभ किया गया. ड्रॉ 16 अक्टूबर को पंडाल परिसर बड़ा बाजार के पास किया जायेगा. महासमिति के संरक्षक सदानंद सेन व सक्रिय सदस्य राम सागर गुप्ता के निधन पर शोक जताया. सचिव दीप नारायण निषाद ने कहा लॉटरी ड्रॉ शुरू होने से सदस्य उत्साहित हैं. मौके पर सचिव दीप नारायण निषाद, ओम प्रकाश गुप्ता, बाल गोविंद निषाद, शैलेंद्र यादव, शिवदीप सिंह, दिलीप जायसवाल, शिवशंकर गुप्ता, प्रदीप जैन, पवन रावत खण्डेलवाल, गुड्डन सोनकर, लखन निषाद, किशोर सोनी, लक्ष्मण निषाद, बिनोद सिंह, नमन अग्रवाल, आशुतोष चौधरी, अनिल मद्धेशिया, पंकज कसेरा, संजय यादव, प्रेम निषाद, अमन कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रथम पुरस्कार में मिलेगी बाइक :

ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार बाइक, द्वितीय 49 इंच की एलइडी टीवी, तृतीय फ्रीज, चतुर्थ वाशिंग मशीन, पंचम कुलर, छठा साइकिल. इसके अलावा दस–दस लोगों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में मिक्सी व डिजिटल घड़ी दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola