तेज धूप व गर्म हवा के झोंके ने लाेगों को घरों में कैद किया

Updated at : 23 Apr 2025 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
तेज धूप व गर्म हवा के झोंके ने लाेगों को घरों में कैद किया

धूप से बचने के लिए लोग चेहरा ढंक कर सड़क पर निकल रहे हैं.

विज्ञापन

बुधवार को बड़कागांव का तापमान 43 डिग्री प्रतिनिधि बड़कागांव. तेज धूप व गर्म हवा के झोंकों ने बड़कागांव के लोगों को घरों में कैद कर दिया है. घर से बाहर कदम निकालने में हालत खराब हो रही है. बड़कागांव में गत एक सप्ताह से चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. धूप से बचने के लिए लोग चेहरा ढंक कर सड़क पर निकल रहे हैं. सुबह नौ बजे से लेकर देर शाम तक गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों की दिनचर्या बदल कर रख दी है. बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया है. सड़क पर दोपहर में पूरी तरह से सन्नाटा पसर जा रहा है. बड़कागांव के चौक चौराहों पर गर्मी से बचने के लिए आम, नींबू, बेल का शर्बत, लस्सी, सत्तू बेची जा रही है.सबसे परेशानी स्कूली बच्चों को है. बच्चे सुबह के समय तो राहत पूर्वक स्कूल चले जाते हैं, लेकिन स्कूल से घर लौटते वक्त बच्चों को तेज धूप का सामना करना पड़ता है. निजी स्कूलों में छुट्टी 11 एवं 11:30 बजे हो जा रही है, लेकिन सरकारी स्कूलों में बच्चों की छुट्टी एक बजे होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola