क्रिकेट में झारखंड ब्लू महिला की टीम चैंपियन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

जिला क्रिकेट संघ की ओर से वेल्स ग्राउंड में झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीमा देसाई मेमोरियल टी 20 का फाइनल मैच गुरुवार को खेला गया.
विज्ञापन
राज्य स्तरीय सीमा देसाई मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट
हजारीबाग.
जिला क्रिकेट संघ की ओर से वेल्स ग्राउंड में झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीमा देसाई मेमोरियल टी 20 का फाइनल मैच गुरुवार को खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड ब्लू महिला टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 113 रन बनायी. पारी में कोमल कुमारी ने 32 और प्रीति शर्मा ने 21 रन बनाया. गेंदबाज में खुशबू कुमारी, दुर्गा कुमारी और शेफा हसन ने 2-2 विकेट लिये. जवाबी पारी खेलते हुए उत्तरी झारखंड रेड महिला टीम ने 17.3 ओवर में मात्र 48 रन ही बना पायी. झारखंड ब्लू महिला टीम की प्रीति कुमारी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके. वहीं, सिम्पी कुमारी और रिन्नी कुमारी ने 2-2 विकेट अपने नाम किये. यह मैच झारखंड ब्लू महिला टीम ने 65 रन से जीतकर खिताब पर कब्जा जमाया. प्लेयर ऑफ़ टूर्नामेंट झारखंड ब्लू टीम की प्रीति कुमारी को दिया गया. मुख्य अतिथि झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजय सहाय, विशिष्ट अतिथि सहायक सचिव पीएन सिंह ने पुरस्कार देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










