हजारीबाग के केसुरा मोड़ में तीन वाहन टकराये, कोई हताहत नहीं

Updated:
विज्ञापन
केसुरा में सड़क दुर्घटना | Prabhat Khabar Network

केसुरा में सड़क दुर्घटना | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग-विष्णुगढ़ मार्ग पर केसुरा मोड़ के पास तीन वाहनों की जोरदार टक्कर हुई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और सभी लोग सुरक्षित हैं।

विज्ञापन

हजारीबाग: हजारीबाग-विष्णुगढ़ मार्ग (एनएच-522) पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के केसुरा मोड़ में तीन वाहन एक-दूसरे से टकरा गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विष्णुगढ़ की ओर से आ रही एक पिकअप वैन ने केसुरा मोड़ में खड़ी कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.

जिसके बाद दुर्घटनाग्रस्त कार आगे खड़ी दूसरी कार में पीछे से टकरा गयी. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. दोनों कार में बैठे सभी लोग सुरक्षित हैं. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने मुफ्फसिल पुलिस को दी.


विज्ञापन
Deonarayan

लेखक के बारे में

By Deonarayan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola