16 घंटे तक बिजली संकट से जूझता रहा शहर कई हिस्से, बारिश में टूटे तार और फॉल्ट से आपूर्ति रही बाधित

Updated:
विज्ञापन

तकनीकी गड़बड़ी को ठीक करते बिजली विभाग | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग में मूसलाधार बारिश के कारण बिजली व्यवस्था ठप रही। तार टूटने और फॉल्ट की वजह से शहर के कई हिस्सों में 16 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।

विज्ञापन

हजारीबाग: 20 जुलाई शाम हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहर और ग्रामीण क्षेत्रों कई हिस्सों मे बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई. कई इलाकों में 14 से 16 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को पेयजल सहित कई समस्याओं का सामना करना पड़ा. बिजली विभाग की टीम देर रात से लगातार फॉल्ट ठीक करने में जुटी रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी मटवारी के कृष्णापुरी मोहल्ले में हुई. यहां 20 जुलाई की रात करीब 10 बजे 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर कृष्णापुरी तालाब के समीप गिर गया. बताया गया कि यह तार एक मकान की छत से होकर गुजरता था. तार टूटने के बाद मकान मालिक ने उसे दोबारा जोड़ने की अनुमति नहीं दी. इसके कारण पूरे मोहल्ले की बिजली करीब 14 घंटे तक बाधित रही.

संत कोलंबा फीडर क्षेत्र में भी 20 जुलाई की पूरी रात बिजली गुल रही. जानकारी के अनुसार विधायक मनोज यादव के घर के समीप इंसुलेटर में तकनीकी खराबी आ गई थी. बिजली विभाग ने फॉल्ट दूर करने के बाद सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे आपूर्ति बहाल की.

वहीं, कमांडेंट आवास के पास बिजली के तार पर पेड़ की डाली गिर जाने से इस क्षेत्र की बिजली सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे तक बाधित रही. ग्रामीण क्षेत्र भी इससे अछूते नहीं रहे. दारू प्रखंड में बारिश के बाद पूरी रात बिजली नहीं रही और सोमवार सुबह करीब 8 बजे आपूर्ति सामान्य हो सकी.

सहायक विद्युत अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर 11 केवी लाइन क्षतिग्रस्त हुई और पेड़ों की डालियां तारों पर गिर गई थीं. सभी फॉल्ट की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई है. उन्होंने कहा कि विभाग की टीम पूरी रात फील्ड में रहकर मरम्मत कार्य में लगी रही.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola