हजारीबाग पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, 13 वर्षों से फरार वारंटी गिरफ्तार
न्यायिक हिरासत ले जाते वारंटी | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग के लोहसिंघना थाना पुलिस ने 13 वर्षों से फरार वारंटी शमशेर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मारपीट और चेक बाउंस के कई मामले दर्ज थे।
हजारीबाग: लोहसिंघना थाना पुलिस ने मारपीट, छेड़खानी और चेक बाउंस के मामलों में 13 वर्षों से फरार वारंटी शमशेर सिंह को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वह ओकनी मुहल्ला, लोहार टोली का रहनेवाला है.
थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2013 में मारपीट और छेड़खानी का मामला दर्ज हुआ था. इसके अलावा उसके विरुद्ध चेक बाउंस का भी मामला लंबित है. न्यायालय से उसकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी था.
पुलिस कई बार उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर चुकी थी, लेकिन वह हर बार फरार हो जाता था. गुप्त सूचना के आधार पर 20 जुलाई की देर रात उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए