हजारीबाग में प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, पेसमेकर पर वार कर ली जान

Updated:
विज्ञापन

पकड़े गए हत्या आरोपी की जानकारी देते एसडीपीओ और थाना प्रभारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग डेंटल कॉलेज के स्टोरकीपर विकास कुमार सिंह की हत्या का खुलासा, प्रेम प्रसंग में आरोपी पवन दास गिरफ्तार। पुलिस ने 72 घंटे में सुलझाई गुत्थी।

विज्ञापन

हजारीबाग: हजारीबाग डेंटल कॉलेज के कैंटीन स्टोरकीपर विकास कुमार सिंह की हत्या के मामले का मुफ्फसिल पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. इस मामले में गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह निवासी पवन दास को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

सदर एसडीपीओ रूपक सिंह ने बताया कि एसपी अमन कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी व वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया. छापेमारी दल में मुफ्फसिल थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, एसआइ जितेंद्र भगत, एसआइ सत्यम, एसआइ प्रकाश होरो और एएसआइ सिद्धनाथ कुमार शामिल थे.

गौरतलब है कि 19 जुलाई की सुबह डेंटल कॉलेज कैंटीन के स्टोरकीपर विकास कुमार सिंह का शव उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में मिला था. इस मामले में मृतक के चाचा ने मुफ्फसिल थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मृतक बिहार के रोहतास जिला का रहनेवाला था.

शराब पिलाने के बाद वारदात को दिया अंजामसदर एसडीपीओ रूपक सिंह ने बताया कि कैंटीन स्टोरकीपर विकास कुमार सिंह की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण की गयी. पुलिस पूछताछ में आरोपी पवन दास ने स्वीकार किया कि मेस में काम करने वाली एक युवती से वह और विकास दोनों प्रेम करते थे.

इसी वजह से उसने विकास की हत्या की योजना बनायी. पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई की रात आरोपी ने पहले विकास को शराब पिलायी और खाना खिलाया. बेहोश होने के बाद उसे कमरे में ले जाकर उस स्थान पर लात-घूंसों से हमला किया, जहां उसके शरीर में पेसमेकर लगा था.

पुलिस का कहना है कि आरोपी को इसकी जानकारी थी कि पेसमेकर वाले हिस्से पर गंभीर चोट पहुंचने से उसकी मौत हो सकती है. हमले में विकास की मौत हो गयी. पुलिस ने आरोपी के स्वीकारोक्ति बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा किया है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola