सुदिव्य सोनू के निधन पर हजारीबाग में श्रद्धांजलि सभा, अधूरे सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प
श्रद्धांजलि सभा में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network
झामुमो हजारीबाग ने दिवंगत नेता सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी. उनके संघर्ष, जनसेवा और राजनीतिक योगदान को याद कर नेताओं ने उन्हें नमन किया.
हजारीबाग. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) हजारीबाग जिला समिति द्वारा गुरुवार को हीराबाग चौक स्थित पार्टी कार्यालय में झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं झामुमो के कद्दावर नेता रहे दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने की, जबकि संचालन जिला सचिव नीलकंठ महतो ने किया.
इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए.
संगठन और जनसमस्याओं के लिए समर्पित थे सोनू
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन झारखंड की राजनीति और झामुमो परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू जुझारू, कर्मठ और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील जनप्रतिनिधि थे.
संगठन को मजबूत करने तथा आम जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही.
गरीब, मजदूर और वंचितों की आवाज उठायी
जिला सचिव नीलकंठ महतो ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने अपने राजनीतिक जीवन में गरीब, मजदूर, किसान और वंचित तबकों की आवाज बुलंद की. उन्होंने संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास किया. उनका संघर्ष और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा.
युवाओं को राजनीति से जोड़ने में रही भूमिका
झामुमो केंद्रीय सदस्य सह युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव पटेल ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर संघर्ष, मेहनत और जनसेवा के बल पर राजनीति में विशिष्ट पहचान बनाई. उन्होंने कहा कि वे झामुमो की विचारधारा और आंदोलनकारी परंपरा के सच्चे सिपाही थे. झारखंड, विशेषकर गिरिडीह क्षेत्र के विकास के लिए उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा.
सभी वर्गों के बीच थे लोकप्रिय
अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष यासीन खान ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू सभी वर्गों और समुदायों के बीच समान रूप से लोकप्रिय थे. उन्होंने जाति, धर्म या क्षेत्र के आधार पर राजनीति नहीं की, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का प्रयास किया.
अधूरे सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प
सभा में उपस्थित नेताओं ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने संगठन को मजबूत करने, युवाओं को राजनीति से जोड़ने तथा झारखंड के विकास के लिए निरंतर कार्य किया. उनकी सादगी, कार्यशैली और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता उन्हें अलग पहचान दिलाती थी. वक्ताओं ने उनके अधूरे सपनों और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.
सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में केंद्रीय सदस्य इजहार अंसारी, जिला प्रवक्ता कुणाल यादव, सतीश नारायण दास, जिला उपाध्यक्ष दीपक राय, मो अख्तर, लखीराम मांझी, सत्येंद्र मेहता, अब्दुल्ला खान, राजदेव यादव, दयानंद मेहता, रामा सोनी, राजीव वर्मा, संजय सिंह, राजेश मेहता, देवानंद कुमार, नाजीर अहमद, कुदुस अंसारी, बिनेश पासवान, महताब अंसारी, नवीन प्रकाश, यासीन अंसारी, निसार अहमद, राजकुमार राम, सूलेंद्र बांडो, चंद्रिका रजक, राजेश बेदिया, राजेश यादव, बबलू चंद्रवंशी, पिंटू कुमार, विजय सिन्हा, चंदन सिंह,
सुनील कुमार, साजन मेहता, मो कौशर, कैशर जमाल, सुनीता देवी, श्वेता दूबे, प्यारी देवी, साज़मा खातून, रेखा देवी, नाजनी खातून, भावना देवी, रविंद्र कुशवाहा, समशाद अंसारी, नंदू वीर राम, रंजीत कुमार, नवीन राम, वासुदेव राम, रामचंद्र राम, कुलदीप राम, बीरबल मेहता, गुलाब मेहता समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. सभी ने दिवंगत नेता के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट की.
ये भी पढ़ें: रामगढ़ में 11 से खेलो झारखंड का मुकाबला, प्रतिभाओं को मिलेगा जिला स्तर पर खेलने का मौका
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए