रामगढ़ में 11 से खेलो झारखंड का मुकाबला, प्रतिभाओं को मिलेगा जिला स्तर पर खेलने का मौका
रामगढ़ में 11 और 12 सितंबर को खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल के प्रति रुचि जगाना और उन्हें प्रतिभा दिखाने का अवसर देना है. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिला स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा.
रामगढ़ : खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2026-2027 सत्र के तहत प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं रामगढ़ में 11 तथा 12 सितंबर को आयोजित की जाएंगी. इस संबंध में झारखंड शिक्षा परियोजना, दुमका के निर्देश पर प्रतियोगिताओं के सुचारू आयोजन के लिए शिक्षकों एवं कर्मियों की 16 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है.
शिक्षकों-कर्मियों को जिम्मेदारी
इस संबंध में रामगढ़ के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह समन्वयक ने कार्यालय आदेश जारी कर खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए गठित टीम में शामिल संबंधित शिक्षकों एवं कर्मियों को 11 सितंबर की सुबह 10:30 बजे प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़ में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया है.
उन्हें प्रतियोगिता के संचालन, खिलाड़ियों के प्रबंधन सहित विभिन्न गतिविधियों में आवश्यक सहयोग एवं समन्वय के साथ खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन का जिम्मा सौंपा गया है.
प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
बीपीओ आनंद शंकर मुर्मू के अनुसार खेलो झारखंड कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल के प्रति रुचि एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है.
प्रखंड स्तर पर आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को जिला स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए