बरकट्ठा में बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान, गड्ढों और जलजमाव से बढ़ा हादसे का खतरा

Updated:
विज्ञापन

सड़क पर कीचड और जल-जमाव : Prabhat Khabar

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरकट्ठा के पिपराही गांव में सड़क की जर्जर स्थिति से ग्रामीण परेशान हैं. गड्ढों के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है. ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की मांग की है.

विज्ञापन

बरकट्ठा(हजारीबाग). प्रखंड क्षेत्र के पिपराही गांव में बदहाल सड़क ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है. पिपराही पुल से गांव होते हुए धोबारी-लश्करी मिलान रोड तक जाने वाली मुख्य सड़क लंबे समय से जर्जर है. सड़क की स्थिति ऐसी है कि सामान्य दिनों में भी लोगों को आवागमन में परेशानी होती है. बरसात के दिनों में सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और खराब हो जाती है.

विज्ञापन

बड़े-बड़े गड्ढों से आवागमन जोखिम भरा

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं. इससे पैदल चलने वालों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी होती है. खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह सड़क काफी जोखिम भरी हो गयी है. कई बार साइकिल और मोटरसाइकिल सवार फिसलकर गिर चुके हैं और चोटिल हुए हैं.

चुनाव में मिलता है आश्वासन, समस्या जस की तस

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क निर्माण और मरम्मत की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस पहल नहीं हुई है. चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधियों की ओर से सड़क दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन चुनाव के बाद समस्या जस की तस रह जाती है.

जल्द मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने मुखिया रीता देवी और प्रतिनिधि डेगलाल साव से सड़क की समस्या का तत्काल समाधान कराने की मांग की है. ग्रामीण दिलीप किस्कू, संजय मुर्मू, अनिल हांसदा, नरेश किस्कू और केशोलाल किस्कू समेत अन्य लोगों ने कहा कि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं करायी गयी, तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

ये भी पढ़ें: RIMS में 184 MBBS विद्यार्थियों के प्रमाण पत्रों की होगी जांच, DC को भेजे जाएंगे दस्तावेज

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola