हजारीबाग में कार में सो रहे व्यक्ति से मारपीट, नकदी व जेवर छीनने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

इसी कार में सो रहे व्यक्ति के साथ हुई घटना | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग के नगवां में कार में सो रहे व्यक्ति के साथ मारपीट कर नकदी और सोने के आभूषण लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

हजारीबाग: हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र के नगवां हवाई अड्डा के पास एक लाइन होटल के बाहर खड़ी कार में सो रहे व्यक्ति के साथ मारपीट कर नकदी और सोने के आभूषण छीनने का मामला सामने आया है. इस संबंध में इचाक थाना क्षेत्र के सोकी निवासी अनिल कुमार मेहता ने कोर्रा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.

विज्ञापन

आवेदन में कहा गया है कि भोजन करने के बाद वह अपनी कार में सो रहे थे. मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे चार-पांच युवक पहुंचे और उनके साथ मारपीट करने लगे. आरोप है कि युवकों ने गले से सोने का लॉकेट, सोने की अंगूठी तथा कार के ड्रॉवर में रखे 55 हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गए.

घटना के बाद अनिल कुमार मेहता ने पहले शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज कराया, फिर कोर्रा थाना में आवेदन दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने कहा कि उन्हें फिलहाल मामले की जानकारी नहीं है. आवेदन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola