इंस्टाग्राम का प्यार, हजारीबाग से बिहार पहुंची युवती; पुलिस ने प्रेमी को किया गिरफ्तार
हजारीबाग की युवती इंस्टाग्राम प्रेमी के साथ बिहार भाग गई थी। पुलिस ने युवती को बरामद कर प्रेमी नितेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
हजारीबाग : इंस्टाग्राम के जरिये बिहार के युवक से हुई दोस्ती और फिर प्यार के बाद हजारीबाग की एक युवती उसके साथ बिहार चली गयी. युवती के परिजनों ने कोर्रा थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी. इसके बाद पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल और कॉल लोकेशन के आधार पर कार्रवाई करते हुए युवती को बिहार से बरामद कर लिया. वहीं, उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया.
कॉल डिटेल और लोकेशन से बिहार पहुंची पुलिस
पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान युवती के मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन को खंगाला गया. इसके आधार पर कोर्रा पुलिस ने बिहार में छापेमारी कर युवती को बरामद किया. पुलिस ने युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया, जबकि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी.
गिरफ्तार युवक की पहचान बिहार के मधुबनी निवासी नितेश कुमार के रूप में हुई है. पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम पर युवती से लंबे समय तक बातचीत के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया था. युवती के कहने पर वह हजारीबाग आया था.
आरोपी के अनुसार, उसने युवती को हजारीबाग बस स्टैंड बुलाया और वहां से उसे अपने साथ बिहार ले गया. युवती के परिजनों की शिकायत के बाद कोर्रा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और लोकेशन के आधार पर दोनों तक पहुंच गयी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए