27 युवाओं ने पूरा किया मोटर वाहन चालक प्रशिक्षण, अब रोजगार और स्वरोजगार की राह होगी आसान

Updated:
विज्ञापन

निदेशक व प्रशिक्षण में शामिल होने वाले लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग के इंडियन बैंक आरसेटी में मोटर वाहन चालक प्रशिक्षण संपन्न हुआ, जिसमें 27 युवाओं को सुरक्षित ड्राइविंग और स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित किया गया।

विज्ञापन

हजारीबाग : इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, हजारीबाग में मोटर वाहन चालक का प्रशिक्षण गुरुवार को संपन्न हुआ. संस्थान के निदेशक नीरज कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार और इच्छुक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है. प्रशिक्षुओं को वाहन संचालन से संबंधित तकनीकी और व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाया गया.

विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को वाहन चलाने की तकनीक, यातायात नियम, सड़क सुरक्षा, यातायात संकेत, वाहन के सामान्य रख-रखाव, सुरक्षित वाहन संचालन और चालक के दायित्वों की जानकारी दी गयी. व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सुरक्षित और कुशल वाहन संचालन का अभ्यास भी कराया गया.

27 प्रशिक्षु प्रशिक्षण में सफल

मूल्यांकन के बाद विभिन्न प्रखंडों के 27 लोग प्रशिक्षण में सफल हुए. इंडियन बैंक के नीरज कुमार ने प्रशिक्षुओं को बैंक से मिलने वाली वित्तीय सहायता के बारे में जानकारी दी. मौके पर बासुदेव कुमार ने प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन किया. कार्यक्रम में प्रेम कुमार महतो, मो आमिर, संजय कुमार और हेमंत कुमार राणा मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola