ePaper

बड़कागांव में 23 को दिखेगा सूर्योदय का अद्भुत नजारा

Updated at : 21 Sep 2025 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
बड़कागांव में 23 को दिखेगा सूर्योदय का अद्भुत नजारा

सम दिवा रात्रि के मौके पर सूर्य उत्तरायण से दक्षिणायन की ओर लेगा करवट

विज्ञापन

बड़कागांव. हजारीबाग जिले के बड़कागांव के पंकरी बरवाडीह के इक्विनॉक्स स्थल में सूर्योदय का अद्भुत नजारा 23 सितंबर को देखा जायेगा. सम दिवारात्रि के मौके पर सूर्य उत्तरायण से दक्षिणायन की ओर करवट लेते हुए देखा जायेगा. यह स्थल हजारीबाग-बड़कागांव रोड स्थित पंकरी बरवाडीह के भोक्ता स्थान तालाब के पास पूरब दिशा में है. यहां कई वर्षों से 21 मार्च व 23 सितंबर को सूर्योदय के इस अद्भुत नजारा को देखने की परंपरा है. क्या है एक्विनॉक्स : खगोल शास्त्र के अनुसार हर 21 मार्च व 23 सितंबर को रात-दिन बराबर होने के कारण सूर्य की किरणें विषुवत रेखा पर सीधी पड़ती है. ऐसी स्थिति में कोई भी धुर्व सूर्य की ओर नहीं झुका होता है, जिस कारण पृथ्वी पर दिन व रात बराबर होते हैं. 23 सितंबर को उतरी गोलार्द्ध में शरद ऋतु होती है, जबकि दक्षिणी गोलार्द्ध में वसंत ऋतु होती है. 21 मार्च को स्थिति इसके विपरीत होती है. जब उत्तरी गोलार्द्ध में वसंत ऋतु व दक्षिणी गोलार्द्ध में शरद ऋतु होती है. इस कारण पृथ्वी के घूर्णन व परिक्रमण गति के कारण दिन-रात व ऋतुओं में परिवर्तन होता है. इस कारण 21 मार्च को दिन और रात बराबर होता है. इसलिए सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर करवट लेते दिखायी पड़ता है. यह दृश्य बड़कागांव के पंकरी बरवाडीह के मेगालिथ पत्थरों के बीच से देखा जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola