वादों को निबटाने में गंभीरता से समय दें
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 02 Jul 2025 10:31 PM
90 दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान शुरू, जिला जज ने कहा
हजारीबाग. हजारीबाग जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के बैनर तले न्याय सदन भवन में 90 दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान की शुरुआत की गयी. बुधवार को प्रधान जिला जज रंजीत कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में डालसा सचिव गौरव खुराना समेत सभी प्रशिक्षित मध्यस्थ उपस्थित थे. बैठक में प्रधान जिला जज ने निर्देश दिया कि वैवाहिक विवाद, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना दावा, अन्य सुलहनीय एवं सिविल वादों के निष्पादन में गंभीरता से समय दें. उन्होंने बताया कि सभी लंबित रेफरल मामलों की सूची मध्यस्थों को दी जायेगी, जिसमें पक्षकारों एवं उनके अधिवक्ताओं के मोबाइल नंबर रहेंगे. इसके आधार पर मध्यस्थ समय तय कर मध्यस्थता की प्रक्रिया को गति देंगे. बैठक में मध्यस्थ हिमांशु कुमार सिन्हा, कविता कुमारी, नरेश प्रसाद, केके वर्मा, मनोरंजन राय, भैया मुकेश कुमार, अजय कुमार, अमरनाथ मिश्रा, मोहम्मद मुअज्जम, विजय कुमार सिंह, नीलम कुमारी, मनीष चंद्रा, चंद्रिका प्रसाद, मनोज कुमार, अजीत कुमार और गौरव सहाय उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










