आत्म समर्पित नक्सली बंदियों का व्यवसायिक प्रशिक्षण शुरू, डीसी ने किया उदघाटन

Updated:
विज्ञापन
व्यवसायिक प्रशिक्षण का उद्घाटन करते डीसी एवम अन्य | Prabhat Khabar Network

व्यवसायिक प्रशिक्षण का उद्घाटन करते डीसी एवम अन्य | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग में आत्म समर्पित नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण शुरू किया गया है। डीसी ने इसका उद्घाटन किया, जानें पूरी जानकारी।

विज्ञापन

हजारीबाग: आत्म समर्पित नक्सली बंदियों के लिए व्यवसायिक प्रशिक्षण की शुरुआत शुक्रवार से हुई. उदघाटन हजारीबाग डीसी हेमंत सती ने किया. डीसी ने कहा कि समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए आत्म समर्पित नक्सली बंदियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है. जेल से निकलने के बाद वह स्वावलंबी बनेंगे.

अपने परिवार के सदस्यों का भरण पोषण करेंगे. मुर्गी पालन कपड़े की सिलाई बुनाई समेत अन्य कई तरह के व्यावसायिक प्रशिक्षण देने की योजना है. डीसी में आत्म समर्पित बंदियों से अपील किया कि वह प्रशिक्षण में भाग लें और मन लगाकर प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण ले.

ओपन जेल का नाम बदलाहजारीबाग स्थित ओपन जेल 18 नवंबर 2013 को खुला था. इसमें आत्म समर्पित नक्सली बंदियों को रखे जाते है. अब इस जेल को ओपन जेल से आत्म समर्पित नक्सली रख दिया गया है.

जेल अधीक्षक चंद्रशेखर प्रसाद सुमन ने कहा कि अब ओपन जेल का नाम बदलकर आत्म समर्पित नक्सली कारा रखा गया है. इस कारा में रहनेवाले बंदियों को स्वालंबी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न तरह के व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है. अब आत्म समर्पित बंदी अपने परिवार का सहारा बनेंगे. जेल अधीक्षक ने कहा कि जन कल्याण संस्था को नक्सली बंदियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण देने का जिम्मेवारी दी गयी है.


विज्ञापन
Shankar

लेखक के बारे में

By Shankar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola