विद्यार्थियों ने विभाग एवं विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया : विभागाध्यक्ष

Published by :VIKASH NATH
Published at :17 Apr 2026 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने विभाग एवं विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया : विभागाध्यक्ष

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग के चार वर्षीय समेकित बीएससी, बीए, बीएड पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों ने सीटेट, 2026 की परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता हासिल कर विश्वविद्यालय एवं विभाग का नाम रोशन किया है.

विज्ञापन

हजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग के चार वर्षीय समेकित बीएससी, बीए, बीएड पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों ने सीटेट, 2026 की परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता हासिल कर विश्वविद्यालय एवं विभाग का नाम रोशन किया है. विभागीय प्राध्यापक डॉ अमिता कुमारी ने बताया कि परीक्षा में कुल 36 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए है. इसमें तृतीय समसत्र के चार एवं अष्टम सम सत्र के 32 विद्यार्थी शामिल है. विभागाध्यक्ष प्रो तनवीर यूनुस तथा विभागीय प्राध्यापक प्रो मृत्युंजय प्रसाद, डॉ शालिनी अवध्या, डॉ विनीता बांकीरा, डॉ भारती कुमारी, डॉ प्रेम प्रकाश चौधरी तथा डॉ रजनीश कुमार ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है. उमवि बरहीडीह में बाल संसद का गठन बरही. उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरहीडीह में बाल संसद गठन को लेकर शुक्रवार को मतदान हुआ. अध्यक्ष पद पर अंकित कुमार, उपाध्यक्ष आंचल कुमारी, प्रधानमंत्री सृष्टि कुमारी, उप प्रधानमंत्री पद के लिए हिमांशु पांडेय निर्वाचित हुए. बाल संसद ने कई विभागों के मंत्री बनाये गये. इसमें शिक्षामंत्री परी कुमारी, रीतिका कुमारी, उप शिक्षा मंत्री मनीष कुमार, खेल मंत्री पायल कुमारी, उप खेल मंत्री अंश कुमार, स्वास्थ्य मंत्री ज्योति कुमारी, उप स्वास्थ्य मंत्री राजबीर कुमार, स्वच्छता मंत्री आकाश कुमार, उप स्वच्छता मंत्री सोनाक्षी कुमारी, पोषण मंत्री सोनाली कुमारी, उप पोषण मंत्री मुन्ना कुमार, उपस्थिति मंत्री प्रवीण कुमार, उप उपस्थिति मंत्री राजीव कुमार, कौशल विकास मंत्री श्याम कुमार, उप कौशल मंत्री मीरा कुमारी, पर्यावरण मंत्री रिश्ता कुमारी, उप पर्यावरण मंत्री कामेश्वर पंडित, सूचना मंत्री श्रद्धा कुमारी, उप सूचना मंत्री अमित कुमार, छात्रवृत्ति मंत्री अनीश कुमारी व उप छात्रवृत्ति मंत्री आयुष कुमार बनाये गये. चुनाव प्रक्रिया विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह व सचिव अजय कुमार के मार्गदर्शन मे हुआ.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola