संत कोलंबा कॉलेज के विद्यार्थियों का विभावि में शानदार प्रदर्शन, आस्था और प्रकृति ने हासिल किया पहला स्थान

Updated:
विज्ञापन

विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम व तृतीय आनेवाले विद्यार्थी प्राचार्य के साथ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग के संत कोलंबा महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षा में प्रथम और तृतीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन

हजारीबाग : संत कोलंबा महाविद्यालय, हजारीबाग के विद्यार्थियों ने विभावि स्तर की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है. स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग की छात्रा आस्था सिन्हा ने सत्र 2024-26 की परीक्षा में विभावि स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया. इसी विभाग के अमरकांत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

विज्ञापन

वहीं, स्नातकोत्तर राजनीतिशास्त्र विभाग की छात्रा प्रकृति मिश्रा ने भी विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया.

सीमित संसाधनों में बेहतर परिणाम

महाविद्यालय में सीमित संसाधनों के बावजूद शिक्षकों के प्रयास और परिश्रम से विद्यार्थियों का यह प्रदर्शन प्रशंसनीय बताया गया. विद्यार्थियों की सफलता पर प्राचार्य डॉ विमल रेवन सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षकों ने शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola