दहेज के लिए महिला से मारपीट, घर से भगाने का आरोप; पति समेत ससुरालवालों पर केस
हजारीबाग के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में दहेज के लिए महिला को मारपीट कर घर से निकालने का मामला दर्ज, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शुरू की जांच।
हजारीबाग : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मरहेटा गांव में दहेज के लिए महिला से मारपीट और प्रताड़ित कर घर से भगाने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर कुंती कुमारी ने मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
दर्ज प्राथमिकी में कुंती कुमारी ने आरोप लगाया है कि शादी के कुछ दिनों तक ससुराल में सब कुछ ठीक रहा. इसके बाद दहेज की मांग को लेकर पति गणेश राम, ससुर कोलेश्वर राम, जेठ बिनोद राम, दिनेश राम, सास समेत ससुराल के अन्य सदस्य उसे प्रताड़ित करने लगे. पीड़िता का आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी जाने लगी.
इधर, मुफ्फसिल पुलिस ने बताया कि महिला की लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए